बिहारशरीफ, मार्च 7 -- मंत्री ने दिव्यांगों के बीच किया बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का वितरण फोटो : मंत्री श्रवण-बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में शनिवार को हरी झंडी दिखाते मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना से बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में शनिवार को 10 दिव्यांगों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगों के जीवन को आसान बनाने का पूरा प्रयास कर रही है। मंत्री ने कहा कि जो दिव्यांग लाचार, परेशान और विभिन्न कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए सरकार सहारा बन रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा पहले राज्य में 10 हजार ट्र...