फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 12 -- फर्रुखाबाद। दिव्यांगो के इलाज के लिए जल्द ही जनपद मुख्यालय पर एक निशुल्क अस्पताल का संचालन होगा जिसमें सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त होगी। बुधवार को यह जानकारी राकेश साध ने दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के संचालन से जनपद भर के दिव्यांगों को काफी आसानी मिलेगी। निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर 12 से 14 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। एनएकेपी डिग्री कालेज के सामने स्थित सेवा केंद्र में दिव्यांग सहायता शिविर के बारे में जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ भी उपलब्ध कराये जायंगे। इसके अलावा कान की मशीन, कैलीपर, बैसाखी व अन्य आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे। तीनों दिन सुबह 9 से 2 बजे तक ...