दिव्यांगों की 10 मांगों को लेकर उठी आवाज
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- गोला गोकर्णनाथ। भारतीय दिव्यांग यूनियन की मासिक बैठक मंगलवार को ब्लॉक कुम्भी गोला में हुई। बैठक में दिव्यांगजनों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके सम्मान अधिकार और बेहतर भविष्य के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष 10 प्रमुख मांगें रखी गईं। यूनियन ने सभी पात्र दिव्यांगजनों को अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराने और पक्के आवास की सुविधा प्राथमिकता के आधार पर देने की मांग की। दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाने के साथ लंबित पेंशन का शीघ्र भुगतान कराने की भी मांग उठाई गई। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बैंक ऋण की प्रभावी व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सरकारी योजनाओं में दिव्यांगजनों को मिलने वाले आरक्षण और अन्य अधिकारों का जमीनी स्तर पर पूरी तरह पालन कराने तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 को प्रभावी ढंग से लागू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.