दिव्यांगों की समस्याओं पर मंथन,जल्द ज्ञापन सौंपने का निर्णय
पीलीभीत, अप्रैल 19 -- पूरनपुर। रविवार को अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अजय प्रकाश पांडे के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इसमें दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए जल्द तहसील व जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और दिव्यांग पेंशन को लेकर समस्याएं रखीं। पेंशन राशि बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा अंत्योदय राशन कार्ड और गैस सिलेंडर की उपलब्धता को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने की बात कही गई। परिवहन सुविधा को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज बसों में दिव्यांगजन बिना किसी स्मार्ट कार्ड के भी यात्रा कर सकते हैं, इसके लिए अलग से कोई अनिवार्य आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.