लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय विकलांग पुनर्वास एवं कल्याण प्रशिक्षण संस्थान के प्रधान कार्यालय काशी नगर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉकों के दिव्यांगजन पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रमुख रूप से दिव्यांगों के आवास के प्रकरण उठाए गए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि आवासों के आवेदन डीएम कार्यालय में उपलब्ध कराए जा चुके हैं पर प्रधन व सचिव की मनमानी से आवास नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि ब्लाकों पर बैठकें करने के बाद ब्लाकों पर ज्ञापन दिए गए। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को आवास, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड व सरकारी बसों में विकलांगों को परेशान किया जाता है उसे तत्काल दूर किया जाए। अगर यह समस्याएं निस्तारित नहीं की गईं तो दिव्यांग आन्दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.