लखीमपुरखीरी, जून 6 -- गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को कुंभी ब्लॉक परिसर में भारतीय दिव्यांग यूनियन की मासिक बैठक में दिव्यांगों की अनदेखी का मुद्दा उठाया गया। साथ ही कहा गया कि यदि शासन और प्रशासन ने अनदेखी बंद न की तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। यूनियन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधि विधानसभा और लोकसभा में दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से नहीं उठाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय केवल दिव्यांगों के वोट लिए जाते हैं लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जाते। उन्होंने कहा कि आज भी जमीनी स्तर पर दिव्यांगजनों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। विकास कुमार ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पीईटी परीक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि दिव्यांग अभ्यर्थियों को पर्याप्त रोजगार...