फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- फतेहपुर। समदृष्टि क्षमता विकास अनुसंधान मंडल सक्षम का जिला स्तरीय अधिवेशन पक्का तालाब स्थित एक विद्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों के सम्मान के साथ ही सुगमता व समानता प्रदान किए जाने को उद्देश्य बताया गया। साथ ही दिव्यांगो के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की गईं। कार्यक्रम का शुरुआत सीएमओ डा.राजीव नयन गिरी व सक्षम के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई। जिलाध्यक्ष ने दिव्यांगजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी दिव्यांग को किसी प्रकार की परेशानी आती है तो उनसे साझा की जा सकती है। जिसका त्वरित निदान कराए जाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने दिव्यांगो को पुरुस्कार भी प्रदान किए। वहीं संगठन की उपलब्धियों के साथ ही चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.