कोडरमा, दिसम्बर 14 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि विश्व अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस कार्यक्रम का आयोजन होली फैमिली हॉस्पिटल में किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा हरसंभव कानूनी रूप से दिव्यांगजनों को सहायता पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज के एक अभिन्न अंग है, जिन्हें हरसंभव उत्साह बढ़ाने की आवश्यकता है और उसे आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। वे भी आसमां छू सकते हैं। संस्था की ओर से तीन व्हील चेयर, तीन ट्वीन डिवाइस, तीन स्टडी टेबल,एक सीपी एक स्टैंडिंग फ्रेम, सात एआफ ओ, केएआफओ का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिले से 280 दिव्यांग लोगों ने भाग लिया। मंच का संचालन सेवासदन होली फैमिली हॉस्पिटल कोडरमा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामानंद सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.