धनबाद, दिसम्बर 18 -- झरिया। झरिया बीआरसी के रिसोर्स सेंटर परिसर में बुधवार को दिव्यांगता जांच शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि अलका रानी सीडीपीओ झरिया उपस्थित थीं। शिविर में कानपुर से आये एलीमको की टीम ने 114 लोगों की दिव्यांगता जांच किया। इसमें 74 को उनके अनुसार सहायक सामग्री व्हीलचेयर, कैलीपर्स, मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, क्रच, रोलेटर, सुनाने की मशीन, टीएलएम किट, सीपी चेयर के लिए चयनित किया गया। मौके पर बीपीओ सुनील सिंह, स्पेशल एजुकेटर अखलाक अहमद, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज सिंह, एलिमको कानपुर के टीम में डॉ दीपक मंडल, डॉ, राजन, दीपेन्टी गुप्ता सहित दर्जनों बच्चे मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...