बेगुसराय, अप्रैल 20 -- नावकोठी। प्रखंड क्षेत्र के सभी दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता प्रमाणपत्र निर्माण हेतु पीएचसी नावकोठी में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यूडीआईडी पोर्टल पर बढ़ती आवेदनों की संख्या को देखते हुए सिविल सर्जन के निर्देश पर यह शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में फिजिशियन डॉ. राजीव रंजन चौधरी, आर्थो विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर सिंह, नेत्र सहायक हर्ष राज सहित पीएचसी के अन्य चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। नेत्र दिव्यांग जनों को, जिन्हें शिविर में चिह्नित किया जाएगा, आगे की जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को नेत्र विशेषज्ञ के पास भेजा जाएगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी दिव्यांगजनों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति लाना...