कटिहार, अप्रैल 7 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि अनुमंडल के छूटे हुए सभी दिव्यांग जनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल के आजमनगर प्रखंड में 13 अप्रैल को और बारसोई प्रखंड में 28 अप्रैल को दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र में जिला पदाधिकारी कटिहार के हवाले से निर्देश दिया गया है की तत्परता दिखाते हुए सभी छूते हुए दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड बनाया जाना है। ताकि इन लोगों को लाभ दिया जा सके, वहीं प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी स्वास्थ्य प्रबंधक और अनुमंडल के अनुमंडलीय उपाधीक्षक को उक्त शिविर लगाने और उसका प्रबंध करने की जिम्मेदारी सौंप गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...