सासाराम, फरवरी 23 -- राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को पकड़ी मध्य विद्यालय में जांच शिविर आयोजित की गयी। बीईओ प्राण रंजन प्रसाद ने बताया कि समावेशी शिक्षा संभाग से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार छह से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण उपलब्ध करने के लिए शिविर लगाकर उनके दिव्यांगता की जांच की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...