हजारीबाग, सितम्बर 29 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। दिव्यांग व्यक्तियों के सामाजिक संस्था मानव विकास के तत्वावधान में प्रखंड के बेलकपी पंचायत सचिवालय में दिव्यांगता, मानवाधिकार और लैंगिक समानता पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में 67 प्रतिभागी शामिल हुए। सेमिनार का विषय दिव्यांगता और हमारी भूमिका मानवाधिकार एवं लैंगिक समानता था। सेमिनार के माध्यम से लोंगो में जागरूकता लाने का उद्देश्य पर चर्चा की गई। दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने उनके मानवाधिकार, समानता, गरिमा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और निर्णय लेने में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समुदाय की भूमिका पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में यह भी जोर दिया गया कि दिव्यांगता के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव समाप्त करने तथा महिलाओं एवं पुरुषों सहित सभी दि...