एटा, जनवरी 25 -- एटा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, एटा ने बताया कि दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास, पुनर्वास एवं मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता अनुदान प्रदान किए जाने की योजना संचालित हो रही है। योजना में कुल सात परियोजनाओं के संचालन को स्वैच्छिक संस्था आवेदन कर सकती हैं। परियोजनाओं में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, डे-केयर सेंटर, प्री-प्राइमरी, प्राइमरी एवं जूनियर स्तर के विशेष विद्यालयों का संचालन, दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित बच्चों के लिए विशेष विद्यालय, कौशल विकास कार्यक्रम, पाठ्य सामग्री एवं पुस्तकालय विकास शामिल हैं। इच्छुक संस्थाएं 29 जनवरी तक किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एटा में प्रस्तुत कर सकती हैं। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय कपरैटा में प्रवेश परीक्षा 15 मार्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.