दिव्यांगजन रोजगार अभियान का आगाज तीन अगस्त से
पीलीभीत, जुलाई 31 -- पीलीभीत। सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से जिले में तीन अगस्त से दस अगस्त, तक दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांगजनों के लिए विशेष दिव्यांगजन रोजगार मेला लगाया जाएगा। मेलों में आईटीआई, उप्र कौशल विकास मिशन, डीडीयू-जीकेवाई, आरसेटी, सेवायोजन विभाग तथा अन्य दिव्यांगजन लाभार्थी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक अभिलेख अवश्य लेकर आएँ। रोजगार मेला राजकीय आईटीआई पीलीभीत में सुबह दस बजे से पांच बजे तक लगेगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांग छात्र-छात्राओं की दिव्यांगता परीक्षण के लिए रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.