दिव्यांगजन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
चम्पावत, अगस्त 1 -- सतीश जोशी, चम्पावत। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिव्यांगजन सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन एवं नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि पूर्व में इन आवेदनों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई थी, जिसे अब इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं और आमजन की सुविधा के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन या नामांकन सबमिट करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आवेदन या नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक, कूरियर, ई-मेल अथवा किसी अन्य ऑफ़लाइन माध्यम से भेजे गए आवेदनों पर विच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.