सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने विश्व दिव्यांग दिवस पर दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी और संस्थाएं 15 जुलाई तक अपने आवेदन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए 12 श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थियों और संस्थाओं से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं और पूर्ण विवरण व आवश्यक अभिलेखों सहित तीन प्रतियों में जमा करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...