दिव्यांगजन करें ऑनलाइन आवेदन
कुशीनगर, जून 13 -- कुशीनगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पाण्डेय ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचना दी कि है की निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दुकान निर्माण योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत दुकान निर्माण अथवा दुकान क्रय के लिए कुल 20,000 की वित्तीय सहायता स्वीकृत की जाती है, जिसमें 15,000 की धनराशि 4 प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर ऋण के रूप में तथा 5,000 की धनराशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है। दुकान संचालन हेतु न्यूनतम पांच वर्ष की अवधि के लिए किराये पर दुकान लेने अथवा खोखा, गुमटी एवं हाथठेला क्रय करने के लिए पात्र लाभार्थियों को 10,000 की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिसमें 7,500 ऋण तथा 2,500 अनुदान के रूप में दिया जाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.