बिजनौर, मई 16 -- बिजनौर। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत सादकपुर उर्फ बिलासपुर में शुक्रवार को दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों सहायक उपकरण वितरित किए गए। शुक्रवार को समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान असलम खान के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जरूरतमंद लोगों को निशुल्क उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन आर्थ सोसाइटी ऑफ वैलफेयर मैनकाइंड के सहयोग से किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, श्रवण यंत्र समेत अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को भी दैनिक जीवन में सहारा देने वाले उपकरण प्रदान किए गए। ग्राम प्रधान असलम खान ने कहा कि समाज सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है।कार्यक्रम में हाजी मुन्ने खान, हाजी अनीस अहमद, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, ऋषिपाल सिंह, ऋषिपाल चौकीदार, राज...