गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखुपर, निज संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दुकान निर्माण एवं संचालन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को दुकान निर्माण या खरीद के लिए कुल 20,000 रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें 15,000 रुपये ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज तथा 5,000 रुपये अनुदान के रूप में मिलेंगे। वहीं दुकान संचालन या खोखा, गुमटी, हाथ ठेला आदि के लिए 10,000 रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें 7,500 रुपये ऋण और 2,500 रुपये अनुदान शामिल है। योजना का लाभ 40 प्रतिशत दिव्यांगता या अधिक हो और आयु 18 से 70 वर्ष के बीच हो उसी को दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...