देवरिया, मार्च 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। जनपद में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु भारत सरकार की एडीआईपी योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित है। वितरण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा।इसके अंतर्गत एलिम्को के सहयोग से 22 व 23 मार्च 2025 को कुल 1591 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। वर्तमान में उपकरणों की आपूर्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है तथा वितरण कार्यक्रम आईटीआई परिसर में प्रस्तावित है। वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी का फोटो सत्यापन किया जाएगा तथा उपकरणों को क्यूआर कोड के माध्यम से लाभार्थियों से मैप किया जाएगा...