लखनऊ, मई 3 -- दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण के लिए सोमवार से 14 मई तक ब्लाक परिसर व नगर पंचायतों में लाभार्थियों के चिह्नांकन के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए दिव्यांगजन और वृद्धजन अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण (ट्राई साईकिल, गोटराइज्ड ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, छड़ी, श्रवण यंत्र, वैशाखी आदि) के आवेदन के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र (40 प्रतिशत के कम न हो), आय प्रमाण पत्र, आधार, दिव्यांगता दर्शाता हुआ एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व मोबाइल नम्बर देना होगा। दिव्यांगन, विभाग के वेबपोर्टल http: // divyangjanup.upsdc.gov.in पर भी आवेदन कर सकते हैं। पात्र लोग कैसरबाग स्थित जिला पंचायत भवन में स्थित दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी कार...