जमशेदपुर, जनवरी 28 -- आगामी आम बजट को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों की उम्मीदें तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ग्रेजुएट कॉलेज (जमशेदपुर) के वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापक सुदीप्ता दास ने दिव्यांगजनों के लिए 'समावेशी विकास' की पुरजोर वकालत करते हुए सरकार से विशेष बजटीय प्रावधानों की मांग की है।सुदीप्ता दास ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। उन्होंने निःशुल्क इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर की मांग रखी है। कहा कि दिव्यांगों की गतिशीलता बढ़ाने और उन्हें शिक्षा व रोजगार से जोड़ने के लिए मुफ्त इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर योजना शुरू की जाए।साथ ही सभी सार्वजनिक स्थानों पर रैम्प अनिवार्य हों और सार्वजनिक भवनों व परिवहन को पूर्णतः 'बैरियर-फ्री' (ब...