प्रयागराज, मई 14 -- इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांगजन बच्चों को समर्पित अनुभव वीथिका का भ्रमण करने गुरुवार को तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य और लोक सेवा आयोग उप्र के अध्यक्ष संजय श्रीनेत पहुंचे। पीठाधीश्वर ने वीथिका में प्रदर्शित श्रीराम मंदिर व काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति का स्पर्श किया। उन्होंने संग्रहालय के ऐसे प्रयास की सराहना की और कहा कि बच्चों को इस तरह की सांस्कृतिक धरोहरों को अनुभव उन्हें सशक्त बनाएगा। जो उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को नई दिशा प्रदान करने का कार्य करेंगे। आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने कहा बच्चों से कहा कि दृढ़ता, इच्छाशक्ति व निरंतरता ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग छात्र हिमांशु के गायन की प्रस्तुति की सराहना की। संग्रहालय की निदेशक व...