दुमका, दिसम्बर 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। कृषक छात्रावास आत्मा भवन दुमका में बिरसा दिव्यांग समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि दिव्यांगजनों का सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का प्रत्येक दिव्यांग नागरिक एक बेहतर, सम्मानजनक और स्वावलंबी जीवन जी सके। कहा जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोटर ट्राइसाइकिल सहित अनेक सहायक उपकरणों का वितरण दिव्यांगजनों के बीच किया जा रहा है, ताकि दिव्यांग भाई-बहनों...