प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय में एक नई वीथिका अनुभव नाम से स्थापित की गई है। खास बात है कि यह वीथिका दिव्यांगजनों को समर्पित है, जोकि उप्र के किसी भी संग्रहालय की एकलौती वीथिका है। इसका लोकार्पण संग्रहालय समिति की अध्यक्ष व उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया है। वीथिका में हाथी, बारहसिंगा, मोर, काला चीता, दरियाई घोड़ा, जिराफ, काशी विश्वनाथ, राम मंदिर, सांची स्तूप, स्वर्ण मंदिर व विवेकानंद रॉक सहित देश के 21 विरासत व वन्य जीवों के मॉडल को प्रदर्शित किया गया है। जिसे देखने व महसूस करने के लिए ब्रेल लिपि व ऑडियो गाइड की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- दृष्टिबाधित भी विरासत कर सकेंगे महसूस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...