गाजीपुर, दिसम्बर 17 -- मरदह। खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में 36 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और बैसाखी वितरण किया गया। कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे खुशी से झूम उठे। एक महीने पूर्व उपकरण के लिए दिव्यांगजनों ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आवेदन किया था। जिनको उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उपकरण मुहैया कराया गया जिन्हें ब्लाक मुख्यालय से वितरण किया गया। भाजपा नेता राकेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर मिशन मोड में काम कर रही है। इस अवसर 5 महिला व 31 पुरूष दिव्यांग जन ट्राई साइकिल दी गई। इस मौके पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारसनाथ यादव, एडीओ पंचायत अनिमेष गोड़,शशीप्रकाश सिंह,प्रवीण पटवा,रविप्रताप सिंह, उदयभान चौबे यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दु...