बरेली, जून 26 -- बरेली, संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से शुक्रवार को रोटरी भवन में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गईं। कार्यक्रम में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहयोग किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजनों को सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी संदीप मेहरा ने बताया कि क्लब समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए सेवा कार्य करता रहता है। इस मौके पर रोटेरियन संजीव खंडेलवाल, संजय गर्ग समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...