बक्सर, दिसम्बर 10 -- बक्सर, हिप्र। अंर्तराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को बुनियाद केंद्र परिसर में दिव्यांगजनों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसे जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई सक्षम और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में दिव्यांजन शामिल हुए, जिन्हें विधिक सेवा प्राधिकार की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तरफ से पैनल अधिवक्ता आरती राय, मधुश्री, बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक धर्मपाल पीयूष सहित तकनीकी कर्मी के अलावा जितेन्द्र ठाकुर, महेन्द्र चौधरी, रामलखन सिंह, अरबिन्द चौधरी, बिनोद गुप्ता, रिशु चौहान व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...