समस्तीपुर, मार्च 17 -- विभूतिपुर । दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड के आलमपुर मुसहरी गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहयोग से किया गया। जिसमें सांस्कृतिक संस्था दूर देहात के कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक और भावगीत के जरिए कलाकारों ने दिव्यांगजनों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं, सुविधाओं तथा उनके लाभ उठाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक तरीके से समझाया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न अंग हैं और उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में ...