प्रयागराज, दिसम्बर 22 -- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत जिले भर में 800 दिव्यांगजनों को उपकरण बांटने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष विभाग की ओर से 500 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए थे। इस बार 300 अधिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के जिलाधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि इस वर्ष 300 दिव्यांगजनों को अतिरिक्त उपकरण बांटने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें ट्राईसाइकिल, एमार कीट, ब्रेल कीट, समार्ट केन, कान की मशीन, वैशाखी समेत अन्य उपकरण शामिल हैं। उपकरण पाने के लिए दिव्यांजनों के पास दिव्यांग प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.