लखनऊ, सितम्बर 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग या सहायक उपकरण देने के लिए चरणवार शिविर आयोजित होंगे। इस संबंध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। पहले चरण में सभी 75 जिलों में वितरण होंगे। जिलों को दो समूहों में बांटा गया है। पहले समूह में 41 और दूसरे में 34 जिले रखे गए हैं। पहले चरण के जिलों में 17 सितंबर, दूसरे चरण के जिलों में दो अक्तूबर को वितरण होगा। राज्य स्तर पर वितरण के बाद जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। 20 अक्तूबर से 15 नवंबर तक और 3 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सभी जिलों में आयोजन होंगे। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजन सशक्तीकरण के राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...