बिजनौर, जून 7 -- प्रेमधाम आश्रम में आयोजित दो दिवसीय कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में अतिथियों ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। वक्ताओं ने ऐसे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।शनिवार को समापन कार्यक्रम में सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक वृक्ष मां के नाम' का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और पॉलिथीन के उपयोग से बचने की अपील की। एनएचएम डीपीएम फारुख अजीज ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच करानी चाहिए और बच्चों को सभी टीके समय से लगवाने चाहिए, जिससे बीमारियों के कारण होने वाली विकलांगता को रोका जा सके। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर में पौधारोपण समाजसेविका आशा रजा ने पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्...