लोहरदगा, मार्च 25 -- लोहरदगा, संवाददाता।दीपशिखा रांची के तत्वावधान में एलजीएसएस सभागार में लोहरदगा जिले में कार्यरत विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेशनल ट्रस्ट के स्टेट कोऑर्डिनेटर दशरथ कच्छप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिले में संस्थाओं द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। राइट्स आफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटी एक्ट 2016 के प्रावधानों और इसमें संस्था के रजिस्ट्रेशन पर जानकारी दी गई।नेशनल ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा की गई। संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में एलजीएसएस के सचिव सीपी यादव, शेख यासीन, केशव पाठक, सीसीडीएस के सुधीर प्रसाद, जीएसवीएस के वजी...