रामपुर, अगस्त 31 -- जय बाबा मोहन राम ट्रस्ट की ओर से रविवार को ग्राम सभा राजारामपुर, पोस्ट मनकरा, थाना शहजादनगर में दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों के लिए जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कैंप में दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक, अस्थि दिव्यांग और ऑटिज्म सहित विभिन्न प्रकार के दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया। कैंप में दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की जानकारी दी गई। साथ ही दिव्यांग उपकरण, दिव्यांग प्रमाणपत्र, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा, रेलवे पास और उत्तर प्रदेश परिवहन पास जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान दिव्यांग विनोद कुमार निवासी उदयराज की मंडैया और दिव्यांग पातीराम निवासी अताईनगर ने भी अपने अनुभव साझा किए। ट्रस्ट के अध्यक्ष जयराम सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से पूरे जनपद में लगातार जा...