देवरिया, मई 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 6 मई बुधवार को विकास खंड सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन होगा। राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रोफेसर हिमांशु कुमार झा समस्याओं की सुवनवाई करेंगे।जनपद में कुल लगभग 18000 पंजीकृत दिव्यांग जन हैं। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की भावना के अनुरूप सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जा रहा है। एक दिवसीय मोबाइल कोर्ट बुधवार को प्रातः 10 बजे से गांधी सभागार विकास भवन में आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर के आवेदनों की मॉनिटरिंग के लिए व...