दिव्यांगजनों के लिये मोबाइल कोर्ट आज
कुशीनगर, मई 5 -- कुशीनगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि जिले में दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिये 5 मई को विकास भवन स्थित डीपीआरओ सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जायेगा। इस मोबाइल कोर्ट के माध्यम से दिव्यांगजन अपनी शिकायतें व समस्या आवेदन पत्र के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं, जिनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें 18 वर्ष से कम आयु के दिव्यांग, बच्चों से संबंधित समस्याएं, समेकित वातावरण में शिक्षा, शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश व आरक्षण, रोजगार, नौकरी के अवसर तथा गरीबी उन्मूलन और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, दिव्यांगजन अधिकारों से जुड़े प्रकरण, प्रशासनिक आदेशों से संबंधित मामले दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.