बेगुसराय, अप्रैल 22 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पीएचसी नावकोठी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 32 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षण किए गए लाभुकों में 14 अस्थि दिव्यांग, 7 मूक-बधिर, 2 मानसिक, 4 नेत्र दिव्यांग तथा 5 अन्य श्रेणी के दिव्यांग शामिल थे। मौके पर आर्थो विशेषज्ञ डॉ. कुमार दिवाकर, फिजिशियन डॉ. राजीव रंजन चौधरी, नेत्र सहायक बबलू कुमार, कार्यपालक सहायक रवि, पंकज प्रसाद सिंह, अर्जुन रजक आदि थे। यह भी पढ़ें- दिव्यांग लाभार्थियों के चिन्हांकन को शिविर लगेंगे यह भी पढ़ें- 35 दिव्यांगों के बनाये गये यूडीआईडी कार्ड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...