भभुआ, जनवरी 30 -- जिला नियोजनालय की पहल, निजी क्षेत्र की कंपनियां करेंगी चयन (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला नियोजनालय की ओर से दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी 2 फरवरी को विशेष सेमिनार सह नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संयुक्त श्रम भवन परिसर स्थित कुदरा ब्लॉक कैंपस में आयोजित होगा।। इस विशेष नियोजन कैंप में दिव्यांग अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मौके पर ही निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा सीधी बहाली भी की जाएगी। कैंप में चार संस्थाएं भाग ले रही हैं, जो फाइनेंस सेक्टर, नोजल ऑपरेटर एवं रेस्टोरेंट स्टाफ जैसे पदों के लिए चयन करेंगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 25 हज...