संभल, अप्रैल 19 -- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जनपद में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक विभिन्न विकास खंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इन शिविरों में दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण, शादी-विवाह प्रोत्साहन, पुनर्वास, दुकान निर्माण/संचालन, यूडीआईडी कार्ड (विशेष पहचान पत्र) सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होंगे। कार्यक्रम के तहत 20 अप्रैल को विकास खंड संभल, 21 को असमोली, 22 को पंवासा, 23 को जुनावई, 24 को गुन्नौर, 25 को रजपुरा, 27 को बहजोई तथा 28 अप्रैल को बनियाखेड़ा में शिविर लगाए जा...