बलिया, अप्रैल 19 -- सिकंदरपुर। जिले में दिव्यांगजनों को एडीप योजना (दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण प्रदान करने की योजना) और वयोश्री योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर बिद्यार्थी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित कराया है। सांसद ने बताया कि जिले में अनेक पात्र दिव्यांगजन अब भी कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरणों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों का नियमित आयोजन नहीं हो रहा है और पंजीकरण व चयन प्रक्रिया को लेकर भी शिकायतें सामने आ रही हैं। उपकरणों की कमी के कारण वितरण में भी देरी हो रही है। यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...