बिहारशरीफ, मार्च 19 -- फोटो : हिलसा02-हिलसा प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को बैट्री चलित ट्राईसाइकिल वितरण करते विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत दिव्यांगों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। किसान, मजदूर, महिला, युवाओं के विकास के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इससे बिहार के लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। मौके पर बीडीओ अमर कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनाला, बीस सूत्री अध्यक्ष कुंदन कुमार, प्रमोद कुमार, अजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.