दिव्यांगजनों की सुनी समस्याएं, जारी किया दिव्यांगता प्रमाण पत्र
मऊ, अगस्त 5 -- मऊ, संवाददाता। राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अंतर्गत मोबाइल कोर्ट का आयोजन बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान चार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। मोबाइल कोर्ट में दिव्यांग प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, आवास, आयुष्मान कार्ड एवं कृत्रिम अंग-सहायक उपकरण सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 96 प्रकरण प्राप्त हुए। राज्य आयुक्त ने दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। राज्य आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को लंबित दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के निस्तारण के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा पात्र आवेदकों को एक माह के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.