लखनऊ, दिसम्बर 3 -- लखनऊ, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर सचिवालय कॉलोनी, महानगर स्थित हौसला सेंटर से बुधवार को दिव्यांगजन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों की शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक व मानसिक बाधाओं को दूर करके समान अवसर व भागीदारी देने के लिए समाजिक जागरूकता को बढ़ाना था। रैली माउंट कार्मेल स्कूल और गोल मार्केट चौराहा होते हुए हौसला सेंटर पर सम्पन्न हुई। इंडियन प्रोग्रेसिव यूथ फोरम ट्रस्ट, इंडियन मेंटल हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर और हौसला अर्ली इंटरवेंशन सेंटर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में निःशुल्क चिकित्सा व मानसिक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर में करीब 150 लोगों ने चिकित्सा परीक्षण, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, स्पीच व लैंग्वेज परामर्श और स्पेशल एजुकेशन सेवाओं का लाभ उठाया। इस मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.