देहरादून, सितम्बर 8 -- देहरादून। समाज कल्याण विभाग द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों की प्रतिभा, दक्षता एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 27 सितंबर तक पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया तीन दिसंबर को सम्मान समारोह होगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए मुख्य रूप से उत्कृष्ट एवं दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्व-रोजगार में रत दिव्यांग व्यक्ति, दिव्यांगों के सेवायोजक/प्लेसमेंट अधिकारी तथा उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी पात्र होंगे। आवेदक को 10 रुपये के स्टाम्प पर शपथ-पत्र भी देना होगा कि उसे पूर्व में किसी राज्य स्तरीय पुरस्कार का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...