लातेहार, मार्च 6 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में आज शनिवार को दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंम्प में दिव्यांगजनों की जांच कर उनका यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कैंम्प में मुख्य रूप से सदर अस्पताल लातेहार के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरिओम प्रसाद उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर यूडीआईडी कार्ड निर्गत किया जाएगा। इस संबंध में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार ने आयोजित कैंम्प में दिव्यांगजनों से भाग लेने की अपील की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...