प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे ने दिव्यांग और सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिलने वाले पास की व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। अब प्रिविलेज पास, पीटीओ और अन्य रेलवे पास सिर्फ एचआरएमएस सिस्टम के जरिए ही जारी होंगे। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोन और मंडलों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।रेलवे अधिकारियों के अनुसार ई-पास और पीटीओ मॉड्यूल 10 अगस्त 2020 से लागू है। सभी जोन में इसका इस्तेमाल हो रहा है। बाद में यह सुविधा पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लीमेंट्री पास और मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को मिलने वाले पास तक बढ़ा दी गई। अब तक कार्यरत कर्मचारी ऑनलाइन पास ले रहे थे। वहीं दिव्यांग और रिटायर कर्मचारियों को जरूरत पर मैनुअल पास की सुविधा थी। एनसीआईईएस के संयुक्त महामंत्री आलोक सहगल ने कहा कि ई-पास को भी टि...