लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- लखीमपुर। सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज के दो होनहार छात्रों ने मंडल स्तर की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का गौरव बढ़ाया है। गत 2 सितंबर को महमूदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं बायो के छात्र दिव्यांकर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, इसी विद्यालय के कक्षा 12 वीं गणित वर्ग के छात्र हर्षित गुप्ता ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन से उन्हें राज्य स्तर की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का टिकट मिल गया है। विद्यालय के प्रबन्धक विशाल सेठ, प्रबन्ध निदेशिका लेखनी सेठ एवं प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...