दिव्यम की गेंदबाजी से आरबीएस ग्रीन ने दर्ज की जीत
आगरा, जून 18 -- आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी में चल रहे सबजूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग के दूसरे दिन गुरुवार को आरबीएस ग्रीन ने आरबीएस रेड को 3 रन से हराकर जीत दर्ज की। आयोजन सचिव अतुल सोलंकी ने बताया कि टॉस जीतकर पहले खेलते हुए आरबीएस ग्रीन की पूरी टीम 162 रन बनाकर आउट हो गयी। अनमोल ने 34, वरुण ने 14, कुणाल त्यागी ने 12 रन बनाए। आरबीएस रेड के लिए सनी ने 4, प्रियंक अरोड़ा ने 3, गौतम ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही आरबीएस रेड की टीम 159 रन बनाकर आउट हो गई। प्रियंक अरोड़ा ने 30, अरीवुद्दीन ने 26, मनन ने 20 रन बनाये। दिव्यम, प्रांजल एवं आदित्य ने 3-3 विकेट लिए। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिव्यम को हर्षवर्धन शर्मा और पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी ने प्रदान किया। मैच के दौरान आगरा क्रिकेट संघ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.