दिव्य, भव्य और नव्य होगा महादेवा कॉरिडोर
बाराबंकी, जुलाई 5 -- रामनगर, संवाददाता। लोधेश्वर महादेवा धाम में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 48.16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली महादेवा कॉरिडोर परियोजना अब तेजी से धरातल पर उतरने लगी है। मंदिर परिसर में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य जारी है। चारों ओर खुदाई कर परिक्रमा मार्ग तैयार किया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण भी शुरू हो गया है। कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य लोधेश्वर महादेवा धाम को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना और श्रद्धालुओं को आधुनिक व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निर्माण कार्य में परिक्रमा मार्ग, आकर्षक प्रवेश द्वार, सुंदरीकरण, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- टेंपल इकॉनमी से रोजगार की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.